livetv
Homeनेशनलरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज फिर पाकिस्तान को ललकारा !

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज फिर पाकिस्तान को ललकारा !

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश में एक अलग ही ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है .जो भारत कल तक चुप रहकर आतंकवादी घटनाओं की निंदा करने तक सीमित था.उसने आज पूरी दुनिया को ये दिखा दिया है कि अगर भारत की खामोशी को कमजोरी समझोगे तो हाल पाकिस्तान जैसा ही होगा.क्योंकि पाकिस्तान भी आज भारत की ताकत को समझ चुका है . सीजफायर को लेकर भारत के पैरों में आकर गिडगिडाने को मजबूर हुआ….वही आज राजनाथ सिंह ने एक बार फिर से हमारे सबसे ताकतवर युद्धपोत आईएनएस विक्रांत से पाकिस्तान को ललकारा…. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि इस बार अगर पाकिस्तान ने कोई गुस्ताखी की तो आतंकवाद के खिलाफ उन तरीकों का इस्तेमाल करेंगे जो दुश्मन देश सोच भी नहीं सकता. इस बार पाकिस्तान कोई हरकत करता तो हमारी ओपनिंग नेवी करेगी. गोवा में रक्षा मंत्री ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. वह सिर्फ एक विराम है, कॉमा है और एक चेतावनी है. अगर पाकिस्तान ने फिर वही गलती की तो भारत का उत्तर और भी कठोर होगा और इस बार उसे संभलने का मौका भी नहीं मिलेगा. पाकिस्तान इस बात को गांठ बांध कर रखे कि हमारी नेवी अगर एक ओर समंदर की तरह शांत है, तो दूसरी ओर वह समंदर की ही तरह सुनामी लाने की भी क्षमता रखती है.”रक्षा मंत्री ने कहा, “जरा सोचिए कि जो खामोश रह कर भी किसी देश की फौज को ‘बोतल में बंद’ रख सकता है, वह जब बोलेगा, तो क्या नज़ारा होगा? इस बार तो पाकिस्तान को भारतीय नौसेना की फायर पावर का सामना नहीं करना पड़ा, मगर दुनिया जानती है कि अगर पाकिस्तान ने इस बार कोई नापाक हरकत की, तो हो सकता है कि इस बार ओपनिंग हमारी नेवी के हाथों से हो.””पाकिस्तान को यह साफ समझ लेने की जरूरत है, आतंकवाद के जिस खतरनाक खेल को वह आजादी के समय से खेलता आ रहा है, उसकी मियाद अब खत्म हो चुकी है. अब जब भी पाकिस्तान भारत के खिलाफ किसी आतंकवादी हरकत को शह देगा, तो न केवल उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा बल्कि हर बार की तरह उसे मात का भी सामना करना पड़ेगा.”. आतंकवाद के खिलाफ अपने नागरिकों की सुरक्षा करने के अधिकार को आज पूरी दुनिया जान रही है. इस काम को करने से आज भारत को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती.”