livetv
Homeक्राइमद्वारका, दिल्ली: दो स्कूल और एक कॉलेज को बम धमाके की धमकी,...

द्वारका, दिल्ली: दो स्कूल और एक कॉलेज को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित दो स्कूलों और एक कॉलेज को सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं।सुरक्षा के मद्देनज़र इन सभी संस्थानों को खाली करवा लिया गया है और छात्रों तथा स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी है। अब तक किसी विस्फोटक वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं। फिलहाल पुलिस इस धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और साइबर सेल की मदद से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।