livetv
Homeस्टेट न्यूजदिल्ली: शालीमार बाग में स्विमिंग पूल हादसा, 22 वर्षीय युवक की डूबने...

दिल्ली: शालीमार बाग में स्विमिंग पूल हादसा, 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 22 वर्षीय युवक की तैराकी के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा एक नगर निगम द्वारा संचालित स्विमिंग पूल में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक कुछ देर तक पानी में संघर्ष करता रहा, लेकिन आसपास मौजूद किसी भी व्यक्ति ने समय रहते उसकी मदद नहीं की। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूल स्टाफ की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और स्थानीय लोग पूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।