स्वर्णनगरी जैसलमेर में एक व्यक्ति के अपनी बकाया सैलेरी मांगने पर पूर्व मालिक व बदमाशों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति खरताराम ने जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक कों ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित खरताराम ने ज्ञापन में बताया कि वह जैसलमेर स्थित इन्द्रा कॉलोनी में अपना खुद का एक कुलदीप नाम से मेडीकल चला कर अपना व्यवसाय कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता हूं। इससे पहले मैं इन्द्रा कॉलोनी जैसलमेर स्थित महावीर मेडीकल पर डॉ. सवाईराम के यहां 4 साल काम कर चुका हूं। डॉ. सवाईराम से मेरी 4 साल की सेलेरी आज दिन तक बकाया है तथा मेरे द्वारा कई बार डॉ. सवाईराम से अपनी सैलेरी की मांग की गई लेकिन उनके द्वारा आज दिनांक तक मुझे सेलेरी नहीं दी है, तथा मेरे द्वारा सेलेरी के पैसे मांगने पर मुझे मना कर दिया व मुझे कहा की आगे से कभी भी सेलेरी की मांग की तो में तुझे जान से मार डालूंगा तथा मैं डॉक्टर हूं व मेरी बहुत जान पहचान है जिससे मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड सकता हैखरताराम ने बताया कि दो दिन पहले मैं डॉ. सवाईराम से अपनी सेलेरी के बकाया पैसो की मांग की तो उसने कहा की मेरे पास कोई पैसे नहीं है तथा कहा की मैंने पहले भी तेरे को सेलेरी के पैसे मांगने से मना किया था अब देख मैं तेरे साथ क्या करता हूं। उन्होंने बायता कि मेरे महावीर मेडीकल इन्द्रा कॉलोनी के उपर रूम किराये पर लिया हुआ है तथा वहां पर निवासरत हूं, दिनांक 23.06. 2025 को सुबह करीबन 9 बजे के करीब में अपने रूम से निकल कर अपनी मेडीकल जाने के लिए नीचे आये तो डॉ. सवाईराम की मेडीकल के आगे 5-6 आदमी खड़े थे तथा मेरे नीचे आते ही सवाईराम ने उन सभी लोगो को आवाज दी जिस से वो लोग आ गए है मेरे को उठाकर अपनी महावीर मेडीकल के अन्दर ले गए मेडीकल का सटर बन्द कर उन सभी लोगो ने मेरे साथ जान लेवा हमला कर सरीया, हॉकी, बेस बॉल आदि प्रकार के धारदार हथियारों से जान लेवा हमला किया। मेरे द्वारा जोर जोर से चिल्लाने पर बाहर से गुजर रहे लोगो को पता चलने पर इक्कठे हो गये तथा मेडीकल का सटर जोर जोर से बजाकर आवाजे दी लेकिन उनके द्वारा मेडीकल का सटर नहीं खोला गया तब बाहर खड़े लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मुझे छुडाया गया तथा उसके बाद पुलिस द्वारा मुझे व अन्य 4 लोगो को गिरफतार किया गया लेकिन उस दौरान डॉ. सवाईराम वहां से भाग निकला।खरताराम ने ज्ञापन मे बताया कि मेरे द्वारा पुलिस थाना कोतवाली जैसलमेर में एक लिखित रिपोर्ट पेश की जिस पर पुलिस द्वारा डॉ. सवाईराम, जितेन्द्रसिंह, तेजाराम व रामलाल को अभी तक गिरफतार नही किया गया है तथा मुल्जिमान खुल्ले आम घुम रहे है तथा तुलछाराम हैड कानि० पुलिस थाना खुहडी जिला जैसलमेर जो कि कल सुबह से आज दिन तक मुल्जिमान पक्ष की पैरवी कर रहा है और हमें धमकिया दे रहा है कि आपके इस मुकदमें में कोई कार्यवाही नही होने दूंगा। जबकि हैड. कानि० तुलछाराम की डयूटी पुलिस थाना खुहडी में है लेकिन पुलिस व मुल्जिमान पक्ष की मिली भगत होने के कारण मुल्जिमान पक्ष का बचाव करने के लिए डयूटी को प्राथमिकता नहीं देते हुए मुल्जिमानों का साथ देकर उनको बचाना चाहते है। खरताराम ने ज्ञापन मे मांग की हैकि आरोपी डॉ. सवाईराम की लोकेशन ट्रेश कर गिरफतार करने जाए अन्यथा डॉ. सवाईराम मौका देखकर मुझे जानमाल का नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच कर मुल्जिमानों कों गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

