livetv
Homeअन्यदशहरा मैदान में सवा सौ फीट का रावण, राम मंदिर प्रन्यास और...

दशहरा मैदान में सवा सौ फीट का रावण, राम मंदिर प्रन्यास और महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी का संयुक्त आयोजन

आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान इस बार भी विजयदशमी महोत्सव का गवाह बनेगा। राम मंदिर प्रन्यास और महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में परंपरागत सवा सौ फीट ऊंचा रावण दहन किया जाएगा।

इसके साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी धराशायी होंगे। खास बात यह होगी कि जैसे ही भगवान श्रीराम का बाण रावण को लगेगा, उसके सिर और पेट से अशर्फियां बरसेंगी। तलवार से निकलती आतिशबाजी दर्शकों को रोमांचित करेगी। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती मञ्जू शर्मा होंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, जयपुर के संस्थापक एवं एमेरिटस चेयरमैन डॉ. एम. एल. स्वर्णकार करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर (नगर निगम ग्रेटर), श्रीमती कुसुम यादव (नगर निगम हेरिटेज), विधायक श्री रफीक खान, पूर्व विधायक श्री अशोक परनामी, सरदार अजयपाल सिंह, श्री रवि नैयर, श्रीमती स्वाति परनामी, श्रीमती ऋतु मोतियानी, श्री नीरज अग्रवाल, श्री विनोद पारवानी और श्री योगेश बंसल सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरचरन लेकर और महासचिव अनिल खुराना ने बताया कि इस बार आयोजन और भी भव्य व आकर्षक होगा। हजारों लोग इस धार्मिक-सांस्कृतिक पर्व में शामिल होकर असत्य पर सत्य की विजय के साक्षी बनेंगे।

यह भी देखे – तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में तनाव से कैसे पाएँ राहत