livetv
Homeस्टेट न्यूजजहाजपुर भाजपा विधायक मीणा का पुतला फूंका, कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन...

जहाजपुर भाजपा विधायक मीणा का पुतला फूंका, कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड कस्बे में सरपंचों को निलंबन किए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जहाजपुर कस्बे में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर जहाजपुर भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा का पुतला दहन किया गया। और जमकर नारेबाजी करते हुए जहाजपुर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जहाजपुर-कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों को आर्थिक और राजनीतिक रूप से परेशान कर रहे हैं। मनरेगा समेत कई विकास कार्यों को जानबूझकर रोका जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकार के समय स्वीकृत और उद्घाटित परियोजनाओं का दोबारा शिलान्यास कर विधायक अपनी छवि चमकाने की कोशिश कर रहा हैं। ब्लॉक कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि जो सरपंच भाजपा विधायक की बात नहीं मानने पर उन्हें एकतरफा जांच कर निलंबित कर दिया जाता है। हाल ही में बेई ग्राम पंचायत सरपंच फोरी देवी मीणा और पंडेर ग्राम पंचायत की सरपंच ममता जाट के साथ यही किया गया है।ब्लॉक कांग्रेस सचिव बाबूलाल मीणा ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे ग्राम पंचायतों के खाते सीज कर सरपंचों से जबरन पैसों की वसूली कर रहे हैं। पंचायत समिति में 25 प्रतिशत कमीशन लेकर ही काम हो रहा है। उन्होंने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार लौटेगी और तब यही कहानी भाजपा को झेलनी पड़ेगी।कांग्रेस ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जाट ने ग्राम पंचायत पंडेर की एसएसएसओ आईडी आठ महीने तक बंद रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरासर कानून का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही दो सरपंचों को निलंबित किया गया और अगले ही दिन संभागीय आयुक्त की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं।