प्रसिद्ध यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह लगभग 5:30 से 6:00 बजे के बीच बाइक पर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ 20–30 राउंड फायरिंग की। इस घटना के बाद तुरंत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे और पूरी जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घर में मौजूद लोगों से सुरक्षा की दृष्टि से पूछताछ की और आसपास के CCTV फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। घटना के वक्त एल्विश यादव घर पर नहीं थे, इसलिए उन्हें कोई चोट नहीं आई और फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग !

