livetv
Homeपॉलिटिक्सभजनलाल सरकार पर पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने बोला बड़ा हमला !

भजनलाल सरकार पर पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने बोला बड़ा हमला !

पूर्व कैबिनेट मंत्री व बायतु विधायक हरीश चौधरी ने संविधान बचाओ अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय बालोतरा पर आयोजित संविधान बचाओ रैली में शामिल होकर देश की संविधान और लोकतंत्र विरोधी सरकार से देश के प्रत्येक व्यक्ति को सजग रहने का आह्वान किया। इस मौक़े पर हरीश चौधरी ने रैली को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज देश में एक विचारधारा विशेष द्वारा जो वातावरण बनाया जा रहा है वो वातावरण हमारे देश की एकता और अखण्डता को कमजोर करने की दिशा में क़दम है, यह वक्त राजनीति का नहीं होकर देश की एकता का है और हर भारतवासी को राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर देश के लिए एकजुट एक साथ होना चाहिए।बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी और संविधान प्रारूप समिति ने देश के दबे कुचले लोगो के लिए संविधान में जो प्रावधान किये क्या वो सब आज लागू किये जा रहे है? सवाल यह है संविधान में जिस समानता की बात की गई क्या वो समानता आज आ पायी है समाज मे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय की जो बात कर रहे हैं आख़िर वो है क्या ? और यह सामाजिक न्याय होगा कैसे ? यह सामाजिक न्याय जातिगत जनगणना के माध्यम से ही संभव होगा यह बात कांग्रेस कार्यकर्ता के नाते हम सभी को समझनी होगी और समझकर इसे हर घर हर जन तक पहुंचानी होगी यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि बालोतरा जिले में प्रदेश की सरकार द्वारा जन भावनाओं के विपरीत जो पंचायत पुनर्गठन किया जा रहा है वो राजनीतिक स्वार्थ के आधार पर किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के विरुद्ध मजबूती से आवाज उठायेगी और इसका मुकाबला करेगी आज हमने इसके संदर्भ में कांग्रेस पार्टी ने जिला कलेक्टर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया है की समय रहते इस इस आवश्यक कार्यवाही की जाये नहीं तो आने वाले समय में यह आंदोलन हम हर पंचायत स्तर पर करेंगे लेकिन जनता के साथ किसी प्रकार का कोई अन्याय नहीं होने देंगे।