livetv
Homeहेल्थमंदसौर में GBS वायरस का कहर: 7 गंभीर, बच्ची की मौत, स्वास्थ्य...

मंदसौर में GBS वायरस का कहर: 7 गंभीर, बच्ची की मौत, स्वास्थ्य टीमें अलर्ट !

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मुल्तानपुरा गांव में GBS वायरस फैलने से हड़कंप मचा हुआ है। अब तक 7 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं और एक बच्ची की मौत हो चुकी है। इस वायरस के शुरुआती लक्षणों में सर्दी, जुकाम और पैरों में सुन्नपन शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर इलाज न मिलने पर यह वायरस धीरे-धीरे पूरे शरीर को प्रभावित कर लकवे जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने पूरे गांव में घर-घर सर्वे शुरू कर दिया है। मरीजों के खून और पेशाब के नमूने लिए जा रहे हैं और संक्रमितों का इलाज तुरंत शुरू किया गया है। केंद्रीय और राज्य स्वास्थ्य टीमें भी अलर्ट पर हैं। जिला कलेक्टर आदिती गर्ग ने लोगों से अपील की है कि वे डरें नहीं, बल्कि लक्षण दिखते ही तुरंत इलाज करवाएं और स्वास्थ्य टीम का सहयोग करें। प्रशासन ने गांव में आवश्यक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैंमहाराष्ट्र के पुणे के बाद यह बीमारी अब मंदसौर में तेजी से फैल रही है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।