रेजिडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई के आत्महत्या का मामला अब लगातार तूल पकडता जा रहा है .रेजिडेंट डॉक्टर के परिजन न्याय की आस में लगातार जयपुर के एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे है .वही बिश्नोई समाज में भी इस मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है .वही अब नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मामले में बडा ऐलान कर दिया और परिवार को न्याय दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे है …दरअसल हनुमान बेनीवाल परिवार के लिए न्याय की मांग लगातार उठा रहे है .और उनके धरने को समर्थन भी दिया है .ऐसे में बेनीवाल ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि शुक्रवार यानि 20 जून को वो एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी से सीएम आवास की तरफ कूंच करेंगे. साथ ही बेनीवाल ने कहा कि भजनलाल सरकार संवेदनहीन हो गई है . और एक चिकित्सक का शव मोर्चरी में रखा हुआ है,उनके परिजन भूखे -प्यासे आंदोलन कर रहे है मगर सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है.””उन्होने आह्वान करते हुए कहा कि मैं प्रदेश के RLP कार्यकर्ताओं व युवा साथियों से अपील करता हुं कि कल दोपहर 01बजे से पहले अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर स्वर्गीय डॉक्टर राकेश बिश्नोई के परिजनों को संबल दे और न्याय की लड़ाई में उनका साथ दे.” गौरतलब है कि डॉक्टर राकेश बिश्नोई ने 12 मई को ज़हर खा लिया था. जिसके बाद जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी. परिजनों का आरोप है कि बिश्नोई को उनका HOD परेशान कर रहा था. जिससे परेशान हो कर डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली. अब डॉक्टर के परिजन HOD को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. आपको बता दे दो दिन पहले ही मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे छात्र नेता निर्मल चौधरी और पुलिस के बीच झडप हो गई है .जिसके बाद पुलिस ने निर्मल चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात भी कही है .
Previous article

