livetv
Homeस्टेट न्यूजहनुमान बेनीवाल अब दिल्ली कूच की करेंगे तैयारी,भरी हुंकार !

हनुमान बेनीवाल अब दिल्ली कूच की करेंगे तैयारी,भरी हुंकार !

राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कराने की मांग अब जोर पकडती दिख रही है .हनुमान बेनीवाल लगातार इस भर्ती परीक्षा को रद्द करवाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे है .और उनका शहीद स्मारक पर धरना फिलहाल जारी है.लेकिन इसी बीच बेनीवाल ने दिल्ली के लिए भी बड़ी तैयारी कर दी है और इस परीक्षा को रद्द करवाने के लिए अब दिल्ली का रुख तय करने वाले है .राजस्थान में पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती 2021 को रद्द करने की मांग अब दिल्ली तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा है। हनुमान बेनीवाल के इस रूख के बाद प्रदेशभर में चर्चाएं हो रही है कि क्या SI भर्ती रद्द होने जा रही है। बता दें, इस केस की सुनवाई 1 जुलाई को राजस्थान हाईकोर्ट में होनी है।सांसद बेनीवाल ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इन नेताओं से मिलकर राजस्थान में भ्रष्टाचार और SI भर्ती में कथित धांधली के मामले उठाने की घोषणा की है। उनका आरोप है कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार इस मामले में फैसला लेने में नाकाम रही है, जबकि राजस्थान हाईकोर्ट भी सरकार को इस मुद्दे पर फटकार लगा चुका है।SI भर्ती 2021 को लेकर राजस्थान में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस भर्ती में पेपर लीक और बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। राजस्थान पुलिस की विशेष कार्य बल ने जांच में पुष्टि की है कि भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, जिसके आधार पर कई ट्रेनी SI और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।बता दें, SOG, मंत्रिमंडलीय उप-समिति, और यहां तक कि एडवोकेट जनरल ने भी भर्ती रद्द करने की सिफारिश की है। इसके बावजूद भजनलाल सरकार इस मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाई है, जिससे युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।हनुमान बेनीवाल ने इस मुद्दे को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर ऱखा है, जो कई दिनों से चल रहा है। इस दौरान सांसद बेनीवाल ने कई बार कहा कि हम गर्मी में नहीं झुके, तो बारिश और तूफान हमें रोक नहीं सकते। जब तक SI भर्ती रद्द नहीं होती और RPSC का पुनर्गठन नहीं होता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।