livetv
Homeइंटरनेशनलहिजबुल्लाह ईरान का साथ देने को तैयार,इजरायल को लगा डर

हिजबुल्लाह ईरान का साथ देने को तैयार,इजरायल को लगा डर

इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब भयंकर मोड़ पर आ खडा हो गया है.अब ये माना जा रहा है कि इजरायल और ईरान में आर-पार की लडाई होगी.अभी तक तो ईरान में इजरायल जमकर तबाही मचा रहा था.लेकिन अब ईरान इजरायल में तबाही मचाएगा.और इसका कारण है ईरान का साथ देने वाला कुंभकरण नींद से जाग गया है.और अब ये कुंभकरण इजरायल में कयामत की रात लाने को बेताब दिख रहा है …दरअसल ईरान का कुंभकरण ऐसे वक्त में नींद से जागा है .जब बेंजामिन नेतन्याहू का ब्रह्मास्त्र यानि आयरन डोम पूरी तरह से फैल हो चुका है .हम बात कर रहे है ईरान के कुंभकरण हिजबुल्लाह की….मिडिल ईस्ट में तनाव सातवें आसमान पर है. अब ईरान और इजरायल के बीच और मार-काट मचेगी. कारण कि लेबनान स्थित संगठन हिजबुल्लाह ने खुले तौर पर ईरान का साथ देने की घोषणा कर दी है. मतलब कि अब ईरान की तरफ से इजरायल से हिजबुल्लाह भी दो-दो हाथ करेगा. हिजबुल्लाह के सीनियर नेता नईम कासिम ने 20 जून को कहा, ‘हम न्यूट्रल नहीं हैं. हम ईरान के साथ पूरी ताकत से खड़े हैं और वही करेंगे जो हमें सही लगेगा.हिजबुल्लाह के इस बयान ने इजरायल में हड़कंप मचा दिया है. कारण कि हिजबुल्लाह के पास हजारों रॉकेट्स और उन्नत हथियार हैं, जो इजरायल के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं.हिजबुल्लाह अब अपनी मिसाइलों से इजरायल पर बमबारी करेगा. इस तरह इजरायल ईरान और हिजबुल्लाह दोनों से एक साथ लड़ेगा. गाजा जंग में भी हिजबुल्लाह नेतन्याहू की सेना को अपना दमखम दिखा चुका है. यह बात अलग है कि इजरायल ने हमास के साथ-साथ हिजबुल्लाह को भी पहले से कमजोर किया है.वही रिपोर्ट ये भी सामने आ रही है कि इजरायल के पास अब कुछ ही दिनों के हथियार बचे है.जिससे वह लड सकता है .ऐसे में अगर अमेरिका ने भी अगर इजरायल को धोखा दे दिया तो इजरायल में आमजनता त्राहिमाम करेगी.और जमकर मार काट मचेगी…हालांकि इजराइली प्रधानमंत्री ने चेताया है कि अगर हिजबुल्लाह ईरान का साथ देगा तो अंजाम बहुत बुरा होगा.अभी अमेरिका ने इजरायल को समर्थन देने की बात दोहराई है, लेकिन सीधे युद्ध में शामिल होने से बचा हुआ है. अगर ईरान और हिजबुल्लाह एक साथ इजरायल को घेरते हैं तो युद्ध में कूदना अमेरिका के लिए भी मजबूरी हो जाएगी.