livetv
HomesportsIND vs ENG ओवल टेस्ट: दूसरे दिन गिरे 15 विकेट, यशस्वी पर...

IND vs ENG ओवल टेस्ट: दूसरे दिन गिरे 15 विकेट, यशस्वी पर टिकी भारत की उम्मीदें, पलट सकता है पूरा मैच!

ओवल टेस्ट के दूसरे दिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा, जहां कुल 15 विकेट गिरने से मुकाबला पूरी तरह रोमांचक हो गया है। इंग्लैंड और भारत दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई। टीम इंडिया की उम्मीदें अब यशस्वी जायसवाल के कंधों पर टिकी हैं, जिन्होंने मोर्चा संभाल रखा है। अगर वे लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहते हैं, तो मुकाबले की दिशा पूरी तरह भारत के पक्ष में जा सकती है। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की लाइन-अप को तेजी से समेटा, वहीं इंग्लैंड के गेंदबाज़ एटकिंसन ने भी धारदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को बैकफुट पर ला दिया।