livetv
Homeलाइफस्टाइलInternational Self-care day 2025: इस तरह रखें खुद का ख्याल, सेहत रहेगी...

International Self-care day 2025: इस तरह रखें खुद का ख्याल, सेहत रहेगी बेहतर और जीवन खुशहाल

आज है इंटरनेशनल सेल्फ-केयर डे: जानिए क्यों है यह दिन खास और कैसे करें घर बैठे खुद की देखभाल
हर साल 24 जुलाई को इंटरनेशनल सेल्फ-केयर डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूक करना है। इस खास दिन की शुरुआत 2011 में सेल्फ केयर फाउंडेशन (ISF) द्वारा की गई थी। इसे मनाने का मकसद है– लोगों को यह समझाना कि अपनी देखभाल करना केवल विकल्प नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।
24 जुलाई की तारीख को चुनने के पीछे खास सोच है:
24 घंटे, 7 दिन, यानी हर दिन और हर पल हमें अपनी देखभाल करते रहना चाहिए — यही है सेल्फ-केयर का असली संदेश।
इस मौके पर हम आपके साथ साझा कर रहे हैं कि घर बैठे आप कैसे कर सकते हैं सेल्फ-केयर और अपनी सेहत को रख सकते हैं बेहतर:
‍♀️ घर पर सेल्फ-केयर के आसान तरीके:
योग और मेडिटेशन करें – मानसिक शांति और स्ट्रेस कम करने के लिए
स्वस्थ भोजन खाएं – पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें
नींद पूरी करें – रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी
डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं – समय निकालें खुद से जुड़ने के लिए
स्किन और हेयर केयर रूटीन अपनाएं – खुद को संवारना भी सेल्फ-केयर का हिस्सा है
अपनी हॉबीज़ के लिए समय निकालें – जो काम आपको खुशी दे, वह करें
अपने इमोशन्स को स्वीकारें और ज़रूरत हो तो बात करें – मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें