livetv
Homeइंटरनेशनलइजरायल का अगला शिकार होगा पाकिस्तान !

इजरायल का अगला शिकार होगा पाकिस्तान !

इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चरम पर है.दोनो ही देश एक दूसरे रिहायशी इलाकों में मिसाइल और ड्रोन्स से हमला कर रहे है .ऐसे में दोनों ही देशों के बीच चल रहे संघर्ष में पाकिस्तान की एंट्री भी हो गई है .और दावा किया जा रहा है कि इजरायल का अगला निशाना पाकिस्तान होगा.दरअसल सोशल मीडिया से कई बडे अखबारों में ये चर्चांएं शुरु हो गई है कि इजरायल अब पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों पर हमला करेगा.ऐसे में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है .जिसमें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ये दावा कर रहे है कि हमारा अगला निशाना पाकिस्तान होगा….दरअसल ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच कुछ ऐसी ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है जिससे पाकिस्तान की नींद उडी हुई है.ईरान हमेशा से ये दावा करता रहा है कि अगर इजरायल ईरान पर परमाणु हमला करता है तो पाकिस्तान भी इजरायल पर परमाणु हमला करेगा.वही पाकिस्तान ने तो इस दावे को नकार दिया है .लेकिन इजरायल ने ठान लिया है कि अगला नंबर अब पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों का है .ऐसे में देखा जाए तो अमेरिका इजरायल का विश्वनीय पार्टनर वही पाकिस्तान को भी अमेरिका का पूरा सपोर्ट है.तो क्या इजरायल अमेरिका को नजरअंदाज करके पाकिस्तान पर हमला करेगा.आपको बता अमेरिका अपने हितों के आगे पाकिस्तान को भा दाव पर लगा सकता है.क्योंकि जब परमाणु संपन्न देश अमेरिका को खटकने लगेगे तो किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाएगा.हाल ही में सोशल मीडिया पर बेंजामिन नेतन्याहू का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो ये कहते दिखते है कि ईरान और पाकिस्तान इस्लामिक देश है जो परमाणु हथियार रखते है.वो दुनिया के लिए खतरा है .ऐसे में नेतन्याहू ने साफ शब्दों में तो ये नहीं कहा कि पाकिस्तान और ईरान पर हमला करेंगे.तो उनका ये वीडियो अब कही ना कही सही साबित होता दिख रहा है कि क्योंकि इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला बोल दिया है.तो अब क्या इजरायल का अगला निशाना पाकिस्तान होगा.वही ये चर्चाएं पाकिस्तानी मीडिया में जोरों शोरो से शुरु हो गई है .जिसके चलते अब पाकिस्तान भी चिंता में आ गया है.