livetv
Homeअन्यजैसलमेर बस अग्निकांड पीड़ितों के लिए मुआवजा घोषित — परिवार में तीन...

जैसलमेर बस अग्निकांड पीड़ितों के लिए मुआवजा घोषित — परिवार में तीन या अधिक मौतों पर 25 लाख रुपए की सहायता

जैसलमेर बस अग्निकांड के पीड़ितों के लिए राजस्थान सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में जिन परिवारों ने अपने तीन या अधिक सदस्यों को खोया है, उन्हें 25 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

जैसलमेर के पास बस में लगी भीषण आग
जैसलमेर के पास बस में लगी भीषण आग

इसके अलावा, जिन परिवारों में एक या दो लोगों की मौत हुई है, उन्हें प्रति मृतक 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 2 लाख रुपए और सामान्य घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हर संभव मदद करेगी और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने और पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े – टोंक फाटक पर चलती बस में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा