livetv
Homeentertainmentझुमके, नथ और मंगलसूत्र तक ही सीमित गहने! शादी में ज्यादा गहने...

झुमके, नथ और मंगलसूत्र तक ही सीमित गहने! शादी में ज्यादा गहने पहने तो 50 हजार का जुर्माना

उत्तराखंड के जौनसार इलाके की एक पंचायत ने ऐसा फरमान जारी किया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। पंचायत ने फैसला लिया है कि शादी में महिलाएं तीन से ज्यादा गहने नहीं पहन सकेंगी। अगर किसी महिला ने इस नियम का उल्लंघन किया तो उसे 50 हजार रुपये जुर्माने का सामना करना पड़ेगा।

केवल तीन गहनों की अनुमति

पंचायत के आदेश के अनुसार, शादी के मौके पर महिलाएं केवल कान के झुमके, नाक की नथ और मंगलसूत्र पहन सकती हैं। इसके अलावा कोई भी गहना पहनने पर यह नियम लागू होगा और उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।

जौनसार इलाके की दो पंचायतों का संयुक्त फैसला

यह अनोखा आदेश कंदाड़ और इद्रोली गांव की पंचायतों ने मिलकर जारी किया है। पंचायत का कहना है कि सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण शादियों में फिजूल खर्च बढ़ गया है। महिलाएं गहने खरीदने का दबाव बनाती हैं, जिससे कई परिवार आर्थिक बोझ झेलते हैं। इसलिए सामाजिक रूप से यह नियम लागू किया गया है ताकि अनावश्यक खर्चों को रोका जा सके।

महिलाओं ने जताया विरोध

पंचायत के इस आदेश का कई महिलाओं ने विरोध किया है। उनका कहना है कि अगर खर्च कम करने की बात है तो पुरुषों के शराब और फिजूलखर्ची पर भी रोक लगनी चाहिए।
एक महिला ने कहा, “सोना निवेश होता है, जो कठिन समय में काम आता है। दिखावे के नाम पर शराब और महंगे गिफ्ट पर कोई रोक क्यों नहीं?”

पुरुषों ने कहा — महिलाओं की बात जायज़

महिलाओं की आपत्ति के बाद कुछ पुरुषों ने भी उनकी मांग को सही ठहराया और कहा कि पंचायत को इस पर विचार करना चाहिए।

पंचायत के फैसले का सामाजिक महत्व

जौनसार क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति वर्ग की आबादी अधिक है और यहां पंचायत के फैसलों का सामाजिक स्तर पर विशेष महत्व होता है। स्थानीय लोग आमतौर पर पंचायत द्वारा लिए गए निर्णयों का पालन करते हैं।

यह भी पढ़े – 240 करोड़ की किस्मत! UAE में रहने वाले अनिल कुमार ने जीती लॉटरी, मां का बर्थडे बना लकी नंबर