livetv
Homeentertainmentअब हर कॉलर का असली नाम दिखेगा मोबाइल स्क्रीन पर! DoT ने...

अब हर कॉलर का असली नाम दिखेगा मोबाइल स्क्रीन पर! DoT ने CNAP सिस्टम लागू करने का आदेश दिया

अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी आपको पता चल जाएगा कि कौन कॉल कर रहा है — भले ही वह नंबर आपके फोन में सेव न हो। दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलिकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि अगले एक हफ्ते के भीतर कम से कम एक सर्किल में CNAP (Calling Name Presentation) फीचर शुरू करें।

CNAP क्या है?

CNAP (Calling Name Presentation) एक नई सुविधा है जिसके ज़रिए मोबाइल यूजर्स को कॉल आने पर केवल नंबर नहीं, बल्कि कॉलर का असली नाम भी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
यह नाम Customer Application Form (CAF) के डेटा से लिया जाएगा — यानी वही फॉर्म जिसमें आप सिम कार्ड लेते समय अपनी असली जानकारी देते हैं (नाम, पता, आधार आदि)।

पहले चरण में 4G और 5G यूजर्स को मिलेगा फायदा

शुरुआत में CNAP फीचर 4G और 5G नेटवर्क्स पर लागू किया जाएगा। इसके बाद इसे 2G नेटवर्क में भी जोड़ा जाएगा। DoT ने सभी प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों — Jio, Airtel, Vodafone Idea — को निर्देश दिया है कि वे इस फीचर को जल्द से जल्द एक्टिव करें।

कौन सी कंपनियां बना रही हैं सिस्टम

CNAP को लागू करने के लिए टेलिकॉम कंपनियों ने HP, Dell, Ericsson और Nokia जैसी टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इसका उद्देश्य एक भरोसेमंद सिस्टम तैयार करना है जो कॉलर की पहचान सटीक रूप से दिखा सके।

क्या CNAP स्पैम कॉल्स की पहचान करेगा?

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि CNAP केवल कॉलर का नाम दिखाएगा या फिर स्पैम और फर्जी नंबरों की पहचान भी करेगा। DoT ने कहा है कि इस पर आगे काम जारी है और विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।

थर्ड पार्टी ऐप्स पर निर्भरता खत्म

CNAP के आने से Truecaller जैसी थर्ड पार्टी ऐप्स पर निर्भरता कम हो जाएगी, क्योंकि अब कॉलर की असली जानकारी सीधे टेलिकॉम डेटाबेस से मिलेगी।