livetv
Homeपॉलिटिक्सकिरोड़ी और बेनीवाल के बीच जुबानी जंग !

किरोड़ी और बेनीवाल के बीच जुबानी जंग !

राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार
एसआई भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद राजस्थान में सियासत भी चरम पर पहुंच गई है|और सियासत ऐसे गर्म हुई है कि दो बडे दिग्गज नेताओ में तु तु मैं मै हो गई है |दरअसल एसआई भर्ती परीक्षा मामले को लेकर दोनों नेता एक टीवी डिबेट में जुडे थे |ऐसे में दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे के धागे खोलने शुरु कर दिये |
दरअसल हनुमान बेनीवाल लगातार आरोप लगाते आए है कि पेपर लीक में भजनलाल सरकार के मंत्री और कांग्रेस के कुछ लोगों का भी हाथ है .ऐसे में जब टीवी डिबेट में किरोडीलाल मीणा जुडे तो उनके इस बयान से किरोडीलाल मीणा गर्म हो गए.किरोडीलाल मीणा ने कहा कि मेरी शुरु से मांग थी कि पेपर रद्द किया जाए.और सरकार में रहकर भी मैंने सीएम को बता दिया था लेकिन सरकार में रहते हुए मैं सडक पर नही आ सकता था.
वही इस पर बेनीवाल भडक उडे और कहा कि 20 साल से सडक पर मैं ही था.इसके बाद क्या था किरोडीलाल मीणा भडक गए.और मेरी जितना परिश्रम करना सीखो.फर्जीवाडा मत करो.वही बेनीवाल ने कहा मुझसे ज्यादा शायद ही कोई आपको जानता होगा आप तो मुझे भी छोडकर चले गए.आपने आदिवासी पार्टी बनाकर सबको धोखा दिया.आपको तो अब पूरा राजस्थान जान गया है कि किस लेवल के नेता हो.इसके बाद किरोडीलाल मीणा बोखला गए और कहा ज्यादा मत बोलो नही तो तुम्हारा भी नाम जुड जाएगा.साथ ही किरोडीलाल मीणा ने हनुमान बेनीवाल को कहा तु दौसा में आया था और तुझे पुलिस ने लाठी मारी थी.और मेरे सामने ही स्टेशन में घुस गया |
इसके बाद क्या था बेनीवाल भी किरोडीलाल पर भडक गए और कहा कि भाषा की सीमा मत लांघिए और तु कहकर बात मत कीजिए.वही इस बीच एक दूसरे ने लूटेरा तक कह दिया.किरोडीलाल मीणा ने कहा कि तुझे राजनीति में लाने वाला और आगे बढाने वाला मैं ही हूं.फिर बेनीवाल ने भडक कर कहा कि किरोडी जी आप तो गुडों चोरों की मदद करते हो.इसके बाद किरोडीलाल मीणा ने सीमा में रहो.ये दोनों नेता यही नही रुके इन दोनो नेताओं ने एक दूसरे को चोर लूटेरा और अन्य कई शब्द बोले.जिसके बाद टीवी डिबेट को रोकना पडा.ऐसे में प्रदेश की राजनीति में दोनों नेताओं की ये लडाई अब चर्चा का विषय बन गई है और सोशल मीडिया पर जमकर उनका ये टीवी डिबेट का फुटेज भी वायरल हो रहा है .वैसे देखा जाए तो एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर नेताओं में क्रेडिट लेने का होड मचा हुआ है ऐसे में ये दोनों नेता भी उसी में लगे हुए थे|