livetv
Homeपॉलिटिक्सकिरोड़ी का मकसद राजनीतिक मौका तलाशना-हनुमान बेनीवाल

किरोड़ी का मकसद राजनीतिक मौका तलाशना-हनुमान बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल का शहीद स्मारक पर एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर लगातार धरना जारी है.बेनीवाल अभ्यर्थियों के हितों की मांग को लेकर लगातार सरकार और उनके मंत्रियों पर हमलावर है .ऐसे में अब हनुमान बेनीवाल के निशाने पर किरोडी लाल मीणा आ गए है .और उन्होंने मंत्री किरोडी लाल मीणा को तो मौका परस्त इंसान तक बता दिया .ऐसे में अब बेनीवाल के बयान पर किरोडी लाल मीणा की प्रतिक्रिया आनी भी बाकी है .ऐसे में बेनीवाल सीधे तौर पर किरोडी लाल मीणा को संघर्ष में साथ देने के लिए आह्वान कर रहे है .बेनीवाल ने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर भी तंज कसते हुए कहा- डॉ. साहब की आदत है कि कोई मुद्दा हाथ में लेते हैं और बीच में ही छोड़ देते हैं। वे हमारे धरने पर तो बिना बुलाए आए, लेकिन जब रैली में शामिल होने का न्योता दिया गया तो पीछे हट गए। बेनीवाल ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा का मकसद सिर्फ राजनीतिक मौका तलाशना था, न की युवाओं की लड़ाई लड़ना। गौरतलब है कि हनुमान बेनीवाल ने एसआई भर्ती निरस्त करने को लेकर सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार ने इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया तो वे दिल्ली कूच कर सरकार का घेराव करेंगे।वही बेनीवाल ने सीएम भजनलाल को लेकर कहा- जब भजनलाल खुद पर्ची से बने हैं, तो वो पेपर लीक के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे? सरकार की चुप्पी दर्शाती है, वो युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों से मिली हैं, एक मंत्री की पोती नकल करते पकड़े गई, लेकिन फिर भी सरकार में हलचल नहीं हुई, इससे साफ है सरकार भ्रष्टाचारियों, घोटालेबाजों के साथ सेटलमेंट कर रही है, सरकार का मकसद, RPSC सदस्यों के गिरफ्तार रिश्तेदारों को बचाना ,वहीं मंत्रियों के ‘व्हाइट हाउस’ को क्लीन चिट दी जा सके, केवल छोटी मछलियों को दिखाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है, बेनीवाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन की मांग को दोहराते हुए कहा कि आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर मुख्य आरोपियों के खिलाफ मजबूत पैरवी नहीं कर रही।