चीन के विदेश मंत्री वांग यी इन दिनों भारत यात्रा पर है | अब इसी बीच चीनी विदेश मंत्रालय ताइवान को लेकर दुष्प्रचार करने में जुट गया है। जानकारी के मुताबिक,चीन के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में दावा किया कि भारतीय विदेश मंत्री और चीनी विदेश मंत्री वांग के बीच मुलाकात के दौरान जयशंकर ने कहा कि ‘ताइवान चीन का हिस्सा है।’दरअसल चीन ये दावा कर रहा है कि जयशंकर ने ‘एक चीन की नीति’ को माना और ताइवान को चीन का हिस्सा बताया, मगर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में ये नहीं कहा गया है कि ताइवान चीन का हिस्सा है।
पूरी खबर यहां देखें
क्या ताइवान को चीन का हिस्सा मान चुका भारत ?

