livetv
Homeपॉलिटिक्सबीजेपी से बदला लेंगे मनीष कश्यम,थामेंगे इस पार्टी का दामन !

बीजेपी से बदला लेंगे मनीष कश्यम,थामेंगे इस पार्टी का दामन !

कभी पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के गुणगान करने वाले फेमस यूट्यूबर और नेता मनीष कश्यप अब बिहार की राजनीति में नई दिशा तय करने वाले है .मनीष कश्यप बिहार में हमेशा से ही सुर्खियों में रहे है.चाहे बिहार के विकास की बात हो या फिर वहां के सरकार के कामों की वो हमेशा वीडियो के माध्यम से उनके कामों को उजागर करत रहते थे.लेकिन वो धीरे धीरे यूट्यूबर से राजनीति में आ गए और अब नया खेला करने वाले है…दरअसल हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़ने वाले मनीष कश्यप अब प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. जानकारी मुताबिक, मनीष कश्यप 23 जून 2025 को औपचारिक रूप से जनसुराज का दामन थामेंगे और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में चनपाटिया सीट से जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.मनीष कश्यप ने बीजेपी छोड़ने की घोषणा जून 2025 में एक फेसबुक लाइव के दौरान की थी, जिसमें उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा का हवाला दिया था. इसके बाद उनकी जनसुराज के उपाध्यक्ष यदुवंश गिरी से मुलाकात की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसने उनके अगले सियासी कदम की अटकलों को हवा दी. मनीष की लोकप्रियता, खासकर युवाओं और अति पिछड़ा वर्ग में, उन्हें चनपाटिया जैसे क्षेत्र में एक मजबूत दावेदार बनाती है.मनीष कश्यप की जनसुराज में एंट्री को प्रशांत किशोर की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। जनसुराज, जो बिहार में नया सियासी विकल्प बनने की कोशिश में है, मनीष जैसे लोकप्रिय चेहरों के जरिए ग्रामीण और युवा मतदाताओं को लुभाने की योजना बना रही है. मनीष के यूट्यूब चैनल के 8.75 मिलियन सब्सक्राइबर्स और उनके बेबाक अंदाज ने उन्हें बिहार में खासा लोकप्रिय बनाया है. हालांकि, उनकी छवि विवादों से भी घिरी रही है, खासकर 2023 में तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के खिलाफ फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में.