24 अगस्त 2025 को दिल्ली रोड स्थित ग्रासफील्ड वैली में इंटरनेशनल ब्यूटी पैजेंट मिस ओशियन वर्ल्ड 2025 का भव्य फिनाले आयोजित हुआ। इसमें दुनिया के टॉप-10 ब्यूटी पैजेंट्स में शुमार 20 देशों की मॉडल्स ने हिस्सा लिया। इस फिनाले में साउथ सूडान की एवलिन नीम मोहम्मद सालेह को मिस ओशियन वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया। वहीं भारत की पारुल सिंह ने फर्स्ट रनर-अप का ताज अपने नाम किया। वही इस मुकाबले में चेक रिपब्लिक की निकोल स्लिन्कोवा सेकंड रनर-अप, जापान की कुरारा शिगेता थर्ड रनर-अप और पोलैंड की एंजेलिका मैग्डालेना फाय्च्ट फोर्थ रनर-अप रहीं। आपको बता दे, यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन 9 दिन तक चला। इस आयोजन में अलग अलग राउंड्स जिसमे स्विमसूट, गाउन, पॉल्यूशन-फ्री एनवायरनमेंट एडवोकेसी और प्रश्नोत्तर में मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरी खबर यहां देखें

