मोदी और मेलोनी की मेलोडी एक बार फिर से ट्रेंड पर है .सोशल मीडिया पर एक बार फिर से इस जोडी की चर्चाएं शुरु हो गई है.दरअसल मोदी और मेलोनी की मुलाकात का सोशल मीडिया पर फैन्स काफी इंतजार करते है और जब भी पीएम मोदी और मेलोनी मिलते है तब उनके फोटोज और वीडियो वायरल हो जाते है.लोग उन दोनों नेताओं की रील्स बनाकर उनके पीछे प्यार भरे गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक लगाकर शेयर करते है.वही लोगों के द्वारा भी इन दोनों की दोस्ती को काफी पसंद किया जाता है…दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 समिट में भाग लेने गए थे.यहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी आई हुई थी.बस फिर क्या था फैंस को इंतजार था पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात का.और जैसे ही उनकी मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे .सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकातों के मीम्स और रील्स वायरल होने लगे….वही जब मेलोनी ने पीएम मोदी से मुलाकात की तो उनकी तारीफों के पुल बांध दिये.जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि आप सबसे अच्छे है और मैं आपकी तरह ही बनना चाहती हूं और कोशिश भी कर रही हूं…’ इटली की पीएम के इस कमेंट पर प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराए और उनसे हाथ मिलाया। दोनों नेताओं की इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर लोगों ने ‘#Melodi’ हैशटैग का इस्तेमाल फिर से शुरू कर दिया। यह हैशटैग पहले COP28 और G20 शिखर सम्मेलन में भी इस्तेमाल हुआ था। पीएम मोदी और मेलोनी की दोस्ती पहले भी कई बार देखने को मिली है। आपको बता दे पीएम मोदी और मेलोनी को जोडी को मेलोडी भी कहा जाता है .और इन दोनों की ही मुलाकात पर सोशल मीडिया में रील्स की बाढ आ गई.आपको बता दे पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात जब भी होती है तो उसमें गर्मजोशी और अपनापन देखने को मिलता है.इसी के चलते भारत में इन दोनों की मुलाकात का बेसर्बी से इंतजार भी किया जाता है.कई सोशल मीडिया यूजर्स तो मेलोनी को राजमाता तक कहकर संबोधित करने लग गए है ……

