मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। पटवारी ने हाल ही में कहा कि पूरे देश में सबसे अधिक शराब पीने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश से हैं। उनके इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस तरह का बयान न केवल प्रदेश की छवि को खराब करता है, बल्कि यह आधी आबादी यानी महिलाओं का सीधा अपमान भी है। पार्टी प्रवक्ताओं ने पटवारी से माफी मांगने की मांग की है और कहा कि कांग्रेस नेता बेबुनियाद दावे कर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस खेमे का कहना है कि पटवारी ने यह बयान सामाजिक समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए दिया था। उनका मकसद महिलाओं को बदनाम करना नहीं बल्कि शराबखोरी जैसी गंभीर स्थिति को उजागर करना था।

