मुंबई के लोअर परेल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को दंग कर दिया। एक व्यक्ति ने एक डिलीवरी बॉय पर एयर गन से फायरिंग कर दी क्योंकि वह लगातार घंटी बजा रहा था। आरोपी ने एक मेडिकल स्टोर से दवाइयों का फोन पर ऑर्डर दिया था, लेकिन जब डिलीवरी बॉय घंटियाँ बजाता रहा और कोई जवाब नहीं मिला, तो वह बेहद गुस्से में आ गया। उसने एयर रायफल से हवा में गोली चला दी। हालांकि किसी को चोट नहीं आई।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और आरोपी सौरभ कुमार (35 वर्ष, निवासी प्रकाश कॉटन बिल्डिंग, शंकरराव नारम पथ, लोअर परेल) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपनी साजिश कबूल की। न एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

