livetv
Homeस्टेट न्यूजमुंबई में गणपति महोत्सव: 18 हजार पुलिसकर्मी और 11 हजार CCTV से...

मुंबई में गणपति महोत्सव: 18 हजार पुलिसकर्मी और 11 हजार CCTV से सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गणेश उत्सव 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है और इसी को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम कर लिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस बार शहरभर में करीब 18,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि 11,000 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। भीड़भाड़ वाली जगहों और संवेदनशील पंडालों की सुरक्षा के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जाएगा। खासतौर पर लालबाग के राजा पंडाल और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत किया गया है, जहां 600 से ज्यादा जवान चौकसी करेंगे। जॉइंट कमिश्नर सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि इस बार किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए पुलिस लगातार रिहर्सल और मॉनिटरिंग कर रही है। पूरे शहर में गणपति उत्सव के दौरान सुरक्षा का घेरा अभेद्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।