livetv
Homeअन्यनरेश मीणा को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के...

नरेश मीणा को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित

राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व महासचिव नरेश मीणा को कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है। यह कार्रवाई तब हुई जब नरेश मीणा ने बारां जिले की अंता विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

तीन दिन पहले नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयान दिए थे। इसके बाद पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

मार्च 2024 में कांग्रेस ज्वाइन करने वाले नरेश मीणा को सचिन पायलट गुट का नेता माना जाता था। उन्होंने कई मौकों पर सचिन पायलट की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा भी की थी। पार्टी टिकट को लेकर उन्हें उम्मीद थी कि पायलट खेमे का समर्थन मिलने से अंता सीट से उन्हें मौका मिलेगा।

लेकिन कांग्रेस ने इस सीट से एक बार फिर गहलोत गुट के प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इससे नाराज होकर नरेश मीणा ने पार्टी छोड़ दी और निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

सूत्रों के अनुसार, नरेश मीणा अब बारां में भाया के विरोधी नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वह 14 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उनके समर्थक बड़ी संख्या में नामांकन के दौरान अंता पहुंचेंगे, जिसके बाद अंता, सीसवाली और मांगरोल में रोड शो भी किया जाएगा।

नरेश मीणा ने कांग्रेस नेताओं को अंता सीट पर प्रचार करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि, “जो भी कांग्रेसी नेता प्रमोद जैन भाया के समर्थन में प्रचार करने आएगा, उसका ऐसा स्वागत किया जाएगा कि वह कभी नहीं भूलेगा।”

ये भी पढ़े – भागवत बोले: “RSS जैसी संस्था केवल नागपुर में ही बन सकती थी