livetv
Homeस्टेट न्यूजनिर्मल चौधरी की गिरफ्तारी से मचा बवाल..नेताओं ने साधा निशाना

निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी से मचा बवाल..नेताओं ने साधा निशाना

राजस्थान की सांगरिया सीट से विधायक अभिमन्यू पूनिया और राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी आज काफी फिल्मी ढंग से हुई.पुलिस ने जिस तरह से कार्रवाई की उसके बाद उसकी चर्चा सभी ओर हो रही है .वही दोनों की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान में सियासी माहौल गर्मा गया है .और अब सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट होने की बात भी कर रहा है .वही नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इस पूरे मामले में सरकार को घेरा है .दरअसल आज दोनों ही नेता राजस्थान यूनिवर्सिटी में एग्जाम देने पहुंचे थे.ऐसे में बिना वर्दी में आए पुलिसकर्मियों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में ही दोनों को हिरासत में ले लिया.वही इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है .कि किस तरह पुलिस छात्र नेता निर्मल चौधरी और अभिमन्यू पूनिया को धक्के मारती हुई में गाडी के अंदर डाल रही है .हालांकि ये बात भी सामने आई है कि विधायक पूनिया को बाद में पुलिस ने छोड दिया…पुलिस के अनुसार अभिमन्यू पूनिया को हिरासत में नही लिया गया था.वो निर्मल के साथ जबरन पुलिस की गाडी में बैठ रहे थे.वही हिरासत में लिए जाने के बाद अभिमन्यु पूनिया के एक्स हैंडल से लिखा गया, ‘राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर से मुझे और भाई निर्मल चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कायरता का परिचय दिया है. क्या अब भाजपा के इस क्रूर शासन में आम आदमी की आवाज उठाना अपराध हो गया है? हम इस कायरतापूर्ण हरकत से अन्याय के खिलाफ लड़ना बन्द नहीं करेंगे.’ वहीं, निर्मल चौधरी ने एक्स हैंडल से लिखा गया, ‘आज मुझे और संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया को परीक्षा देते समय परीक्षा केंद्र के अंदर से जिस तरह गिरफ्तार किया, यह पुलिस प्रशासन की गुंडागर्दी को दर्शाता है. आमजन के लिए यह घातक संकेत हैं. पुलिस बिना वर्दी आकर चलती परीक्षा में अवरोध उत्पन्न कर रही है. आख़िर यह पुलिस की नौकरी में गुंडों का रूप तो नहीं?’ दोनों नेताओं की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थकों ने गांधीनगर थाने की तरफ कूच का ऐलान कर दिया है. वही नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी दोनों ही नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध जताया और भजनलाल सरकार से इस त्वरित संज्ञान लेने की बात कही….. इस बीच जानकारी सामने आया है कि छात्र राजनीति के दौरान दोनों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ था। उसी को लेकर पुलिस ने एक्शन लिया है।