हमारे देश में ऑपरेशन सिंदूर के बाद कुछ ऐसे नेता है जिनकी छवि अचानक बदल गई और आज वो सोशल मीडिया से लेकर मीडिया और आमजन में एक हीरो की तरह देखे जा रहे है .ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार देश में राजनीतिक लोगों ने बयानबाजी की ,कुछ नेता ऐसे थे जिन्होंने सधे हुए शब्दों में ही पाकिस्तान को कोसा,लेकिन हमारे देश के कुछ ऐसे नेता भी है जिन्होने पाकिस्तान और आतंकियों के आकाओं की बखिया उधेड दी.और उनकी छवि आज देश में एक सच्चे देशभक्त की तौर पर देखी जा रही है.हम बात कर रहे है असदुद्दीन ओवैसी,शशि थरुर और उमर अब्दुल्ला की.ये तीनों नेता ऐसे जिन्होने अपनी विचारधारा और पार्टी हितों को छोडकर सरकार के हर कदम पर उनका साथ दिया और जमकर पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई.सबसे पहले बात करे.शशि थरुर की तो उनकी देशभक्ति और सरकार के प्रति उनका अब चर्चाओं में बना हुआ है .जबसे ऑपरेशन सिंदूर चला तबसे लेकर अब तक शशि थरुर सरकार के हर फैसले का स्वागत कर रहे है और उन्हे विदेश भेजे सांसदों के डेलिगेशन में भी शामिल किया गया .जहा विदेश की धरती से शशि थरुर ने जमकर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को बेनकाब किया.वही बात करे उमर अब्दुल्ला की तो उन्होनें ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले को लेकर जमकर पाकिस्तान को घेरा .कुछ समय तक देखा जाता था कि अब्दुल्ला परिवार पाकिस्तान के मामले में कुछ सधे हुए शब्दों में ही बयानबाजी करता था.लेकिन अब फारुक अब्दुला और उनके उमर अब्दुल्ला का रुख बिल्कुल ही बदल गया है और वो जमकर पाकिस्तान को निशाने पर ले रहे है साथ ही उन्होने पहलगाम हमले को लेकर भी पाकिस्तान के मंसूबों को बेनकाब किया.वही बात करे असदुद्दीन ओवैसी की तो वो आज देश में सच्चे देशभक्त और रियल हीरों की तरह देखे जा रहे है .क्योंकि ओवैसी की छवि हमेशा कुछ अलग ही रही है माना जाता रहा है कि ओवैसी मुस्लिमों की हितों की ही बात करते है .जबकि अन्य वर्ग के लिए उनकी कोई खास हितकारक नीति नहीं रही है .ऐसी छवि ओवैसी की रही है .ऐसे में अब जब देश में पहलगाम हमला और उसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो ओवैसी सरकार के साथ एक सच्चे देशभक्त की तरह खडे दिखे.और जमकर पाकिस्तान को ऐसे ऐसे शब्दों से नवाजा की हर कोई एक बारगी तो सोचने को मजबूर हो जाए.भारत के द्वारा भेजे गए डेलीगेशन में ओवैसी का भी नाम है .तो विदेश की धरती में पहुंचकर भी ओवैसी ने पाकिस्तान को बेनकाब करने में कोई कोर कसर नही छोडी है.यहा तक कि ओवैसी ने तो पाकिस्तान को बेवकूफ और नाअक्ल भी करार दे दिया साथ ही ऐसे ऐसे शब्दो से पाकिस्तान और उसकी आर्मी को नवाजा की एक बारगी तो पाकिस्तान भी ये सोचने पर मजबूर हो गया कि आखिर भारत का ये मुस्लिम नेता इतनी प्रखरता से कैसे मुस्लिम देश के खिलाफ बोल सकता है .ऐसे में देखा जा रहा है ओवैसी जैसे नेता ने अब देश में एक अलग छवि खुद की रख दी है और देश के मुसलमानों को भी संदेश दे दिया है कि देश से बढकर और कुछ नही है.

