livetv
Homeइंटरनेशनलपाकिस्तान ने माना भारत ने तबाह किये हमारे एयरबेस !

पाकिस्तान ने माना भारत ने तबाह किये हमारे एयरबेस !

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान फेक प्रोपेगेंडा फैलाने में लगा हुआ था.और तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर विदेशी मीडिया को ये बताने में लगा था कि भारत हमे कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाया.जिसमें वो कुछ हद तक कामयाब भी हुए.लेकिन अब ऑपरेशन सिंदूर के 1 महीने बीत जाने के बाद पाकिस्तान के मंत्री और नेता ऐसे ऐसे कबूलनामे कर रहे है जो शायद उन्हे पहले ही कर देने चाहिए थे .कि भारत ने किस हद तक पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाया….वही पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक बडा खुलासा किया है जिसके बाद भारत की ताकत का अंदाजा उन्हे लग गया है…कि भारत किस हद तक जाकर पाकिस्तान को पीट सकता है..दरअसल कुछ जब ऑपरेशन सिंदूर शुरु हुआ था तब से लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ था.उसे ये लगने लग गया था अगर भारत को सही समय पर नहीं रोका तो पाकिस्तान पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा.और ऐसा ही खुलासा उनके विदेश मंत्री ने भी कर दिया है. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने पहली बार माना है कि भारत ने उनके दो बड़े एयरबेस नूर खान और शोरकोट एयरबेस पर हमला किया था। उन्होने बताया कि 6-7 मई की रात को पाकिस्तान जवाबी हमला करने की तैयारी कर रहा था, तभी भारत ने दोबारा स्ट्राइक कर दी और नूरखान-शोरकोट एयरबेस को निशाना बनाया।इससे पहले पाकिस्तान सरकार और सेना ने भारत के हमले की बात को नकारा था। हालांकि, कुछ समय बाद पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने और अब डिप्टी PM इशाक डार ने हमलों की पुष्टि कर दी है।वहीं, डार ने सीजफायर के पीछे सऊदी प्रिंस की पहल होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि, ‘6-7 मई की रात को हमले के 45 मिनट बाद सऊदी प्रिंस ने फोन कर भारत से बातचीत का प्रस्ताव दिया था, फिर हमारे हां कहने पर उन्होंने भारत से बातचीत की थी। इसके अलावा इशाक डार ये भी कहा कि उनकी सरकार ने अमेरिका से भी भारत की तरफ से किए जा रहे हमले को रोकने की अपील की थी. बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी हमले के जवाब में उनके कई एयरबेस को तबाह कर दिया था, जिसमें रावलपिंडी हवाई अड्डे सहित कई क्षेत्रों को निशाना बनाकर ब्रह्मोस मिसाइल फायर की थी. इसका खुलासा खुद इशाक डार ने किया है.