गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास आज एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान भीषण हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई है। यह विमान अहमदाबाद से ब्रिटेन के गेटविक के लिए उड़ान भरा ही था कि 1 मिनट के भीतर धाराशायी हो गया। अब इस हादसे पर डीजीसीए ने बयान जारी किया है। डीजीसीए ने विमान हादसे के 1 मिनट पहले की कहानी बताई। डीजीसीए ने बताया कि कैसे 1 मिनट में सबकुछ खाक हो गया।विमानन नियामक डीजीसीए के अनुसार कि विमान उड़ने के बाद पायलट ने मेडे कॉल किया। फिर इसके बाद एटीसी ने जब इस कॉल का जवाब दिया तो विमान के पायलट की ओर से कोई जवाब नहीं आया। दोपहर करीब दो बजे, 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर लंदन के गेटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। डीजीसीए के मुताबिक विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे। कैप्टन सुमित सभरवाल एलटीसी हैं और उन्हें 8200 घंटों का अनुभव है। सह-पायलट को 1100 घंटों के उड़ान का अनुभव है। डीजीसीए ने कहा कि विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से भारतीय समयानुसार एक बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी। इसने एटीसी को अति आपात कॉल किया, लेकिन उसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल का पायलट द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। डीजीसी के मुताबिक विमान रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया।वही आपको बता दे इस हादसे में लगातार मौतों की संख्या भी बढती जा रही है .इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व विजय रुपाणी की भी मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा लोगों के हताहत होने की खबर भी है .वही माना जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि लोगों के शव मुख्य रोड पर आकर गिर गये थे और एक महिला का कटा सिर तो रोड पर देखा गया.ऐसे में इस हादसे को लेकर तमाम तरह के आकंलन भी किये जा रहे है.

