अब किसी भी आपराधिक केस में गिरफ्तार होने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री को पद से हटाने के लिए केंद्र सरकार कानून बनाने जा रही है|केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में इसके लिए 3 बिल पेश किए। अब इन तीनों विधेयकों के खिलाफ लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। इन तीनों बिलों को विपक्ष वापस लेने की मांग कर रहा है। इस पर कांग्रेस और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध जताया है ।वही सपा ने तो इन बिलों को न्याय विरोधी, संविधान विरोधी बताया है ।इस पर शाह ने बिलों को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजने की मांग की है।
