प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर की जनता को दो बड़ी सुविधाएँ दीं। उन्होंने अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER-II) और द्वारका एक्सप्रेसवे के नए सेक्शन का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स के शुरू होने से राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में सफर कहीं ज्यादा आसान और तेज़ हो जाएगा। खासतौर पर द्वारका, गुरुग्राम और पश्चिमी दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। UER-II के जरिए दिल्ली के आउटर रिंग रोड से सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी। सरकार का दावा है कि इन प्रोजेक्ट्स से क्षेत्र के लाखों लोगों को रोज़मर्रा की यात्रा में समय की बचत होगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

