livetv
Homeक्राइमप्यार का अंत खून से: अंजलि मर्डर केस की दास्तां

प्यार का अंत खून से: अंजलि मर्डर केस की दास्तां

हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में एक प्रेम कहानी का ऐसा अंत हुआ, जिसने हर किसी को झक झोर कर रख दिया। अंजलि नाम की युवती, जिसने अपने दिल की आवाज सुनकर 2021 में प्रेमी सुशील से शादी की थी, उसी के हाथों अपनी जान गंवा बैठी। कभी प्यार की कसमे खाने वाले इस रिश्ते में शादी के बाद दरारें पड़ने लगीं और मामला इतना बिगड़ा कि मौत तक जा पहुंचा। रामपुर थाना क्षेत्र के डकोलड़ में 14 अगस्त को अंजलि का शव उसके किराये के कमरे से बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि पति सुशील ने मारपीट के बाद उसकी हत्या कर दी। पांच दिन चली गहन जांच के बाद 18 अगस्त को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। और इस घटिया हरकत ने ना केवल एक परिवार की दुनिया उजाड़ी, बल्कि समाज को यह सोचने पर भी मजबूर कर दिया कि क्या प्यार में किया गया वादा हमेशा सच साबित होता है?
पूरी खबर यहां देखें