दिवाली से पहले ट्रेन टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट और मोबाइल ऐप IRCTC शुक्रवार सुबह से ही ठप पड़े हैं। हजारों यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि साइट पर “Service Unavailable” या “Technical Error” का मैसेज दिख रहा है।
त्योहारों के मौसम में ट्रेन टिकटों की भारी मांग रहती है, ऐसे में वेबसाइट और ऐप के बंद पड़ने से यात्री खासे परेशान हैं। कई लोगों ने बताया कि पेमेंट होने के बाद भी टिकट कन्फर्म नहीं हो रहे, जबकि राशि कट रही है।
जानकारी के अनुसार, IRCTC सर्वर में मेंटेनेंस या ओवरलोड की वजह से यह दिक्कत आई है। रेलवे की त
कनीकी टीम समस्या के समाधान में जुटी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वेबसाइट और ऐप दोनों सामान्य रूप से काम करने लगेंगे।
दूसरी ओर, ट्रैवल एजेंट्स और बुकिंग सेंटरों पर भी टिकट बुकिंग का काम प्रभावित हुआ है। रेलवे की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन यात्रियों से अपील की गई है कि घबराने की जरूरत नहीं है, समस्या अस्थायी है।
ये भी पढ़े – रोटरी क्लब जयपुर मिडटाउन में दीपावली स्नेह मिलन समारोह, स्नेह और उल्लास का संगम

