राजस्थान की भजनलाल सरकार लगातार युवाओं को बड़ी सौगातें दे रही है.चाहे बात करे सरकारी नौकरियों के कलेंडर की या फिर प्राइवेट या सरकारी क्षेत्र में नौकरियों की सभी क्षेत्रों में सरकार की तरफ नौकरियों की सौगातें दी जा रही है.इसी क्रम में पुलिस विभाग में भजनलाल सरकार ने बड़ी भर्ती निकाली है.राजस्थान के पुलिस विभाग में सरकार की ओर से 9 हजार से ज्यादा पदों पर कांस्टेबल की भर्ती निकाली है.जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की ऑफिशल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर आज से 17 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।राजस्थान के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 9617 पदों पर भर्ती रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी। रिटन टेस्ट में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायगा। फिजिकल टेस्ट क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में समान पात्रता परीक्षा सेकेंडरी लेवल पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। पिछले दिनों कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET का आयोजन किया था। इस परीक्षा के पात्र अभ्यर्थी ही अब भविष्य में होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

