livetv
Homeपॉलिटिक्सराजे बनेगी सीएम,किरोड़ी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी !

राजे बनेगी सीएम,किरोड़ी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी !

राजस्थान की सियासत में कुछ दिनों ने कुछ अलग नजारे देखने को मिल रहे है| और ये बदलाव संकेत है प्रदेश की सियासत में बड़े बदलाव के, राजनीतिक विश्लेषक तो इन राजनीतिक घटनाक्रम को एक ऐसी हवा देने में लगे है जो शायद सोच से परे है|

वही कुछ राजनीति के जानकार इसे साधारण घटनाक्रम के तौर पर देख रहे है| लेकिन सियासत में क्या बडा बदलाव होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन तमाम घटनाक्रम जो प्रदेश की सियासत में तेजी से बदलते दिख रहे है वो किसी बडे राजनीतिक बदलाव की ओर संकेत कर रहे है|

दरअसल प्रदेश की सियासत में जो घटनाक्रम पिछले कुछ दिनों में घटे है उनसे तो साफ अंदाजा लगाया जा सकता है आने वाले वक्त में राजस्थान सरकार और संगठन में कुछ चैंजेज देखने को मिलेंगे, चाहे बात करें मंत्रीमंडल की या फिर सीएम या डिप्टी सीएम पद पर, क्योंकि सियासी जानकारों की माने तो दिल्ली में सीएम भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे की पीएम मोदी से मुलाकात यू ही नही हुई है|

इसके पीछे कोई बड़ी प्लानिंग बीजेपी की तरफ से चल रही है| वही दूसरी तरफ कुछ राजनीतिक जानकारों की माने तो बडे बदलाव जल्द ही होंगे| कई ने ये तक आंकलन लगा दिया की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री और किरोड़ीलाल मीणा को डिप्टी सीएम पद दिया जाएगा| इसके साथ ही मंत्रीमंडल में भी बडा फेरबदल देखने को मिलेगा|

वही कुछ का आकंलन ये है कि राजस्थान से किसी बडे नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष या फिर उपराष्ट्रपति के लिए मनोनित किया जा सकता है| ऐसे तमाम आंकलन और संभावनाएं देखी जा रही है| लेकिन सही मायने में बदलाव तो तय है क्योंकि संगठन स्तर पर कुछ मीटिंग्स भी बीजेपी की ओर से जारी है और आलाकमान का पूरा फोकस अभी राजस्थान पर ही देखने को मिल रहा है, माना जा रहा है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित अन्य मंत्रियों से पद छीने जा सकते है और किसी नये चेहरे को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है|

वही युवा मोर्चा से लेकर संगठन में बडे पदो पर भी चेहरे बदले जा सकते है| क्योंकि प्रदेश में भजनलाल सरकार कही ना कही सरकार चलाने में विफल साबित हो रही है| विपक्ष लगातार उनको चौतरफा घेरे हुए है| और तमाम बडे मामलों पर सरकार की छवि बिगाडने की कोशिश की जा रही है|