livetv
Homeबॉलीवुडधार्मिक भावना भड़काने के केस में राजकुमार राव को मिली सशर्त जमानत...

धार्मिक भावना भड़काने के केस में राजकुमार राव को मिली सशर्त जमानत !

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने 28 जुलाई 2025 को पंजाब के जालंधर कोर्ट में पुराने धार्मिक भावना भड़काने के केस में खुद को सरेंडर किया, जिसकी शुरुआत साल 2017 में फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ के एक सीन और पोस्टर को लेकर हुई थी
उस पोस्टर में राजकुमार राव भगवान शिव के गेट‑अप में बाइक पर बैठे नजर आये थे, जिसमें चन्द्रमा, रुद्राक्ष की माला, और शवेत बाइक शामिल थीं—जिसे कुछ लोगों ने धार्मिक दृष्टि से अपमानजनक बताया था। एक स्थानीय निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चलते केस दर्ज हुआ |जब कोर्ट ने समन भेजे, तो वे गलत पते पर पहुंच गए, जिससे राजकुमार राव तय तारीख पर अदालत में पेश नहीं हो सके। अदालत ने इस अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए उनके खिलाफ ग़ैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट (arrest warrant) जारी कर दिया।
इसके बाद, राजकुमार राव ने 28 जुलाई 2025 को जालंधर कोर्ट में खुद को सरेंडर किया और अदालत में पेश होकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि उन्हें समन की जानकारी समय पर नहीं मिली। उनकी दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी।