livetv
Homeनेशनलराजनाथ सिंह बोले – अब हर वॉरशिप भारत में ही बनेगा !

राजनाथ सिंह बोले – अब हर वॉरशिप भारत में ही बनेगा !

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शब्दों ने एक नए भारत की तस्वीर सामने रखी हैं। जहां कभी भारत केवल हथियारों को खरीदार था, आज वह दुनिया के लिए निर्यातक बन चुका है। अब भारत वॉर शिप बनाने से लेकर अलग अलग प्रकार की 5 हज़ार 500 वस्तुएं निर्मित करेगा । यह केवल रक्षा क्षेत्र का बदलाव नहीं, बल्कि भारत की नई ताकत का प्रतीक है। एक डिफेंस समिट में, रक्षा मंत्री ने बताया कि 2014 में जहां डिफेंस एक्सपोर्ट 700 करोड़ रुपये से भी कम था, वहीं 2025 में यह बढ़कर 24 हजार करोड़ तक पहुँच गया हैं। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह सबसे बड़ी छलांग है। उन्होंने कहा कि अब तक 3000 से अधिक ऐसी वस्तुएं जो पहले आयात की जाती थीं, भारत में ही स्वदेशी रूप से निर्मित हो रही हैं।जिसमे शामिल हैं – तमाल , ‘उदयगिरी’ और ‘हिमगिरी’ पूरी खबर यहां देखें