livetv
Homeइंटरनेशनलरोहित गोदारा का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, लॉरेंस बिश्नोई पर लगाए गंभीर...

रोहित गोदारा का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, लॉरेंस बिश्नोई पर लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर रोहित गोदारा नाम से एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़े दावे किए गए हैं। इस पोस्ट में लॉरेंस को गद्दार बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पोस्ट में लिखा गया है कि –

  • लॉरेंस बिश्नोई 9 दिन के नवरात्रि व्रत रखने से पहले मीडिया को फोन कर सुर्खियां बटोरता है।

  • वह देश के साथ गद्दारी कर चुका है और विदेशी एजेंसियों से मिलकर अपने भाई अनमोल को बचाया।

  • बाहर बैठे भाइयों की मुखबरी करता है और सलमान खान के नाम पर फेम लेने की कोशिश करता है।

  • लॉरेंस को “मोटरसाइकिल चोर” तक बताया गया है और आरोप लगाया गया कि वह शराब के नशे में सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करता है।

पोस्ट में आगे यह भी लिखा गया कि “जिस चीनू बहन की बेटी को लेकर लॉरेंस गलत बयानबाजी कर रहा है, वही उसे बहन कहता था। उसे सनातन का असली अर्थ तक नहीं पता।”

इस वायरल पोस्ट में साफ तौर पर लॉरेंस बिश्नोई को गद्दार करार दिया गया है और मीडिया से अपील की गई है कि उनके नाम और फोटो को लॉरेंस से न जोड़ा जाए।

डिस्क्लेमर: लोकमत राजस्थान इस वायरल सोशल मीडिया पोस्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

ताज़ा न्यूज़ और अपडेट्स के लिए आप हमारे लोकमत राजस्थान के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे

यह भी पढ़े – पर्सनल लोन या क्रेडिट लोन, कोनसा देगा ज्यादा मुनाफा