ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर को लेकर विपक्ष को लेकर लगातार सवाल केंद्र सरकार से पूछे जा रहे है.कांग्रेस के नेता ट्रंप के बयान को लेकर भी केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोल रहे है.कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ट्रंप ने आखिर बीच बचाव क्यों किया और सीजफायर के लिए किसी तीसरे पक्ष को आने की क्या जरुरत आ गई.वही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने मंगलवार दोपहर जयपुर में मीडिया से बातचीत करते भारत-पाक के बीच हुए सीजफायर को गलत बताया. पायलट ने कहा, ‘जैसे ही अमेरिका ने सीजफायर की घोषणा की, पाकिस्तान ने उसका उल्लंघन कर दिया. ऐसी स्थिति में भारत को अमेरिका के दावों पर सशक्त जवाब देना चाहिए.’पायलट ने आगे कहा, ‘मुझे इस बात की भी चिंता है कि IMF ने हाल ही में पाकिस्तान को पर्याप्त कर्ज दिया है, और अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वे उनके साथ व्यापार संबंधों का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं. क्या गारंटी है कि इन संसाधनों का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा या फिर से आतंकवाद के वित्तपोषण में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा? सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसे क्या आश्वासन मिले हैं.

