livetv
Homeस्टेट न्यूज400 रुपये दिहाड़ी, खाते में करोड़ों की ट्रांजैक्शन! संभल में ऑनलाइन गेमिंग...

400 रुपये दिहाड़ी, खाते में करोड़ों की ट्रांजैक्शन! संभल में ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड का खुलासा, दुबई तक जुड़ा है नेटवर्क

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। मामले की शुरुआत तब हुई जब एक दिहाड़ी मजदूर के बैंक खाते में करीब 1.70 करोड़ रुपये की संदिग्ध ट्रांजैक्शन पकड़ी गई, जबकि उसकी दैनिक आमदनी मात्र 400 रुपये थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह रकम अवैध ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए जमा कराई गई थी और हवाला के माध्यम से दुबई भेजी जा रही थी। मजदूर को इस पूरे नेटवर्क में एजेंट के तौर पर इस्तेमाल किया गया, जिसे शायद खुद भी इस घोटाले की पूरी जानकारी नहीं थी। जांच में पता चला है कि इस घोटाले में कई फर्जी बैंक खाते, डिजिटल वॉलेट्स और अंतरराष्ट्रीय हवाला नेटवर्क का इस्तेमाल हुआ है। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और साइबर क्राइम टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है।