livetv
Homeअन्यसरकारी नौकरी का मौका: दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के 7,565 पदों पर...

सरकारी नौकरी का मौका: दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के 7,565 पदों पर भर्ती, आज है आवेदन की आखिरी तारीख — 12वीं पास उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई

दिल्ली पुलिस में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए बड़ा मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 7,565 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज (21 अक्टूबर) है। इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो 29 से 31 अक्टूबर 2025 तक खुली रहेगी।


पदों का विवरण

पद का नामपदों की संख्या
कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष)4,408
कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष एक्स सर्विसमैन और अन्य)285
कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव (पुरुष एक्स सर्विसमैन- कमांडो)376
कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- महिला)2,496
कुल पदों की संख्या7,565

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

  • जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पद पर कार्यरत हैं या रिटायर्ड/दिवंगत कर्मचारियों के बच्चे हैं, वे 11वीं पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं।

  • पुरुष उम्मीदवारों के पास LMV (लाइट मोटर व्हीकल) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। लर्निंग लाइसेंस मान्य नहीं होगा।


शारीरिक योग्यता (Physical Eligibility)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

  • ऊंचाई: 170 सेमी (आरक्षित वर्ग को छूट)

  • छाती: 81-85 सेमी

  • दौड़: 1600 मीटर — 6 मिनट में

  • लॉन्ग जंप: 14 फीट

  • हाई जंप: 3 फीट 9 इंच

महिला उम्मीदवारों के लिए:

  • ऊंचाई: 157 सेमी (आरक्षित वर्ग को छूट)

  • दौड़: 1600 मीटर — 8 मिनट में

  • लॉन्ग जंप: 10 फीट

  • हाई जंप: 3 फीट


सैलरी

  • पे लेवल-3 के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 प्रतिमाह।


आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष

  • आरक्षित वर्गों के लिए छूट:

    • एससी/एसटी: 5 वर्ष

    • ओबीसी: 3 वर्ष

    • स्पोर्ट्स पर्सन: 5 वर्ष


चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. लिखित परीक्षा (CBT)

  2. फिजिकल टेस्ट (PET/PMT)

  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

  4. मेडिकल परीक्षा (Medical Exam)

NCC उम्मीदवारों के लिए बोनस अंक:

  • NCC ‘C’ सर्टिफिकेट: 5%

  • NCC ‘B’ सर्टिफिकेट: 3%

  • NCC ‘A’ सर्टिफिकेट: 2%


आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹100

  • एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार: नि:शुल्क


एग्जाम पैटर्न (CBT Exam Pattern)

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।
हर प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

विषयप्रश्नों की संख्या
जनरल नॉलेज50
रीजनिंग25
न्यूमेरिकल एबिलिटी15
कंप्यूटर10
कुल100 प्रश्न

ऐसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  2. Login / Register पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

  3. लॉग-इन करने के बाद Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025 लिंक पर जाएं।

  4. आवश्यक डिटेल्स भरें, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

  5. कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें।

  6. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें

ये भी पढ़े – राजस्थान का भिवाड़ी देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल: दीपावली के बाद हवा जहरीली, AQI 338 के पार पहुंचा