livetv
Homeentertainmentसिर्फ 14 साल की उम्र में बिहार रणजी टीम के उपकप्तान बने...

सिर्फ 14 साल की उम्र में बिहार रणजी टीम के उपकप्तान बने वैभव सूर्यवंशी

बिहार रणजी टीम ने आगामी रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीज़न के पहले दो राउंड के लिए वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान नियुक्त किया है। टीम की कमान सकीबुल गनी के हाथों में होगी। महज़ 14 साल की उम्र में भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा बने वैभव, राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस उभरते सितारे ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में शतक लगाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 5 यूथ वनडे मुकाबलों में उन्होंने 71.00 की शानदार औसत और 174.02 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से कुल 355 रन बनाए। वहीं आईपीएल 2025 में उनका धमाकेदार शतक आज भी क्रिकेट फैंस की जुबान पर है।

ये भी देखे – जोधपुर में RSS के शताब्दी वर्ष 2025 पर विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन का भव्य आयोजन