दिल्ली। प्रख्यात समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ पंडित सुरेश मिश्रा को सामाजिक सेवा और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार में योगदान हेतु राष्ट्रीय अटल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अटल फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली के मंच पर प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य उनके नेतृत्व, दूरदृष्टि और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा को आगे बढ़ाना है।
पं. मिश्रा लंबे समय से विभिन्न संगठनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को विश्व स्तर पर स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही वे भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा—
“अटल अवार्ड पाना मेरे लिए गौरव और विनम्रता का क्षण है। अटल जी का जीवन दर्शन मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहा है और यह सम्मान मुझे और अधिक समर्पण के साथ समाज व राष्ट्र की सेवा करने की शक्ति देगा।”
यह भी पढ़े – ताला और चाबी : जीवन, रिश्तों और जिम्मेदारियों का प्रतीक

