तेलंगाना में जन्माष्टमी रथ यात्रा हादसा, हाई टेंशन तार से करंट लगने से 5 की मौत
तेलंगाना में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित एक शोभायात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। रथ यात्रा के दौरान रथ अचानक ऊँचे वोल्टेज की बिजली की तारों से टकरा गया, जिससे रथ में करंट दौड़ गया। इस घटना में पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में एक केंद्रीय मंत्री का गनमैन भी शामिल है, जो रथ के पास मौजूद था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिए हैं और हादसे की जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि शोभायात्रा के रूट की पूरी सुरक्षा व्यवस्था और बिजली लाइनों की स्थिति की समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

