livetv
Homeइंटरनेशनलईरान के साथ हो सकता है खतरनाक खेल,ट्रंप ने दी धमकी

ईरान के साथ हो सकता है खतरनाक खेल,ट्रंप ने दी धमकी

ईरान और ईजरायल के बीच संघर्ष अब सीमा पर आ चुका है जहां से अब दोनों देश वापस नही लौट सकते .हमले पर हमले दोनों ही देशों के द्वारा लगातार किये जा रहे है .वही दूसरी ओर जी-7 समिट भी कनाडा में आयोजित किया जा रहा है .यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पहुंचे थे.लेकिन इसी बीच अचानक वो समिट छोडकर अपने देश लौट गए.ऐसे में कई बडे कयास लगने शुरु हो गए है .और माना जा रहा है कि अब कुछ ईरान के खिलाफ होने वाला है जिसकी कल्पना शायद पूरे विश्व ने भी नहीं की होगी..दरअसल ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष ने अब भयानक मोड ले लिया है .और माना जा रहा है कि तीसरे विश्व युद्ध अब ईरान हो सकता है.आपको बता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जैसे ही कनाडा से समिट को छोडकर अपने देश के लिए रवाना हुए तो उन्होने अपने एक बयान में साफ संदेश दे दिया है .उन्होने कहा है कि मैं कोई सीजफायर के लिए समिट छोडकर नही जा रहा है .उनका कहना था कि इससे भी कुछ बडा होने वाला है .इससे पहले ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा- ईरान को परमाणु ‘समझौते’ पर हस्ताक्षर करने चाहिए। ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं रख सकता है। मैंने यह बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।ऐसे में माना जा रहा है कि तेहरान पर इजरायल और अमेरिका कुछ बडा एक्शन लेने वाले है .जिसके लिए ही डोनाल्ड ट्रंप ने आनन फानन में समिट को छोडा है .वही कुछ जानकारो की माने तो इजरायल लगातार युद्ध में अपने हथियारों को झोंक रहा है.जिसके चलते अब अमेरिका को इस लडाई के बीच आना पड रहा है .और अमेरिका अब ईरान को सबक सिखाने की तैयारी कर रहा है.बता दे ईरान ने भी इजरायल को माकूल जवाब दिया है.जिसके चलते उनके भी कई नागरिक हताहत हुए है .ऐसे में दोनों ही देशों के बीच जो संघर्ष वो बराबरी का देखने को मिल रहा है .इजरायल अमेरिका के हितों को ध्यान में रखते हुए ईरान पर अटैक तो कर दिया लेकिन उसको ये अंदाजा नही था कि ईरान भी उस पर भारी पड सकता है .ऐसे में अब अमेरिकी राष्ट्रपति ही बड़ी रणनीति के तहत ईरान को सबक सिखाने की तैयारी में है.