livetv
Homeस्टेट न्यूजट्रेफिक पुलिस खुलेआम कर रही बिजली चोरी ! अब किसकी जवाबदेही

ट्रेफिक पुलिस खुलेआम कर रही बिजली चोरी ! अब किसकी जवाबदेही

अक्सर बिजली चोरी के मामले में कार्रवाई होते आपने देखा होगा.ज्यादातर मामलों में बिजली विभाग की ओर से कार्रवाई आमजन पर की जाती है जब वो बिजली चोरी करते हुए पकडे जाते है.लेकिन उसके जब ट्रेफिक पुलिसकर्मी ही बिजली चोरी करने लग जाए तो वहां पर किसकी जवाबदेही होगी..दरअसल जयपुर शहर में ट्रेफिक पुलिसकर्मी खुलेआम बिजली चोरी कर रहे हैं। चौराहों पर बनी ट्रेफिक पुलिस की गुमटियों में बिजली के पोल से सीधे तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही है। ऐसा एक-दो जगह नहीं, बल्कि 150 से ज्यादा जगह ऐसा हो रहा है। पुलिस के आला अफसरों से लेकर जयपुर डिस्कॉम तक को इसकी जानकारी है, लेकिन इन ‘मातहतों’ के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। लोकमत ने पड़ताल की तो यह करतूत सामने आई। पुलिसकर्मियों ने अपनी सहुलियत के लिए गुमटी में लाइट, पंखे के साथ हीटर तक लगाए हुए हैं। ट्रेफिक पुलिसकर्मियों ने बचाव में तर्क दिया कि कई बार अधिकरियों को बिजली कनेक्शन के लिए अर्जी दी,पर कुछ नहीं हुआ। उधर, डिस्कॉम अधिकारियों ने भी साफ कर दिया कि शहर में एक भी यातायात गुमटियों में बिजली कनेक्शन नहीं है। सरकारी एजेंसियों से लेकर सरकार तक आमजन को नियम—कायदों का पाठ पढाती रहती है, लेकिन खुद इसकी पालना नहीं कर रही। उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए मिलता है तो तत्काल कनेक्शन काटते हैं और पेनल्टी वसूली जाती है। पेनल्टी नहीं देने पर एफआइआर दर्ज कराते हैं। अब देखना यह है गुमटियों में चोरी की बिजली के लिए जिम्मेदारों पर क्या एक्शन लिया जाता है?