जब भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया था.तब पाकिस्तान की मदद करने के लिए तुर्कीए ने पाकिस्तान को ड्रोन और मिसाइल दी थी.लेकिन तुर्कीए के ड्रोन और मिसाइल को भारत के रडार सिस्टम ने हवा में ही ध्वस्त कर दिया था.लेकिन तर्कीए को ये पता नहीं था कि पाकिस्तान की दी गई ये मदद उसके लिए भारी पड सकती है .क्योंकि भारत ने तुर्कीए के साथ वैसा ही खेल कर दिया है जैसे तुर्कीए ने भारत के साथ किया है …दरअसल ग्रीस तुर्कीए का सबसे बडा दुश्मन है .ऐसे में दुश्मन का दुश्मन हमारा दोस्त की रणनीति के तहत भारत ने एक बडा खेलना शुरु कर दिया है .रिपोर्ट के मुताबिक भारत ग्रीस को डिफेंस में मजबूती देने जा रहा है .और उसके हथियारों के जखीरों में भारत की मिसाइलें शामिल करवाई करवाई जा रही है .एक रिपोर्ट के मुताबिक उसके दुश्मन ग्रीस ने भारत से एक खास मिसाइल की मांग की है. भारत की यह मिसाइल इतनी घातक है कि दुश्मन के किसी भी ठिकाने को पलभर में तबाह कर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीस अत्याधुनिक लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल चाहता है. अगर भारत, ग्रीस को LR-LACM मिसाइल देता है तो यह बड़ा रणनीतिक कदम हो सकता है. LR-LACM को भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने विकसित किया है. यह एक सबसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो कि खास तौर पर हाई-वैल्यू टारेगट्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है. यह मिसाइल हवाई अड्डे, रडार स्टेशन और कमांड सेंटर समेत दुश्मन के तमाम ठिकानों को तबाह करने में सक्षम है.LR-LACM को जमीन और समंदर से लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन समंदर में नौसेना के जहाज से ही लॉन्च होगी. अगर इसे जमीन से लॉन्च किया जाता है तो रेंज 1500 किलोमीटर तक होगी. वहीं नौसेना के जहाज से लॉन्च होने पर 1000 की रेंज होगी. LR-LACM तुर्किए के अधिकतर हिस्सों को कवर कर सकती है. इसी वजह से उसका तनाव बढ़ने वाला है. अगर स्पीड की बात करें तो यह 864 किलोमीटर प्रतिघंटे से 1111 प्रतिघंटे की रफ्तार से टारगेट तक पहुंच सकती है. यह मिसाइल जमीन के काफी करीब से होकर गुजरती है. इसी वजह से रडार की पकड़ में आसानी से नहीं आती. अमेरिका की टॉमहॉक मिसाइल भी इसी तरह की है. वही माना जा रहा है कि ग्रीस और भारत के बीच इस मिसाइल को लेकर डील फाइनल सी हो चुकी है .वही तुर्की मीडिया में ग्रीस और भारत की इस डील को लेकर तनाव देखा जा सकता है .वहा की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत तुर्कीए से अपनी दुश्मनी निकालने के लिए ग्रीस को खडा करना चाहता है .ऐसे में तुर्की की मीडिया में भारत की मिसाइल को लेकर साफ तौर पर देखा जा सकता है .
Previous article

